नैनीताल –पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर SOG और थाना बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गोला बाईपास रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को 140 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार, 06 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और प्रभारी SOG राजेश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
पकड़े गए युवक की पहचान शाहरुख उर्फ बीड़ी, पुत्र अयूब, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, थाना बनभूलपुरा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में FIR नंबर 272/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास 140 नशीले इंजेक्शन बरामदगी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहरुख उर्फ बीड़ी, उम्र 27 वर्ष निवासी — बनभूलपुरा के रूप में हुई
