*कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही उत्तरखण्ड परिवहन की सरकारी रोडवेज बस में तोड़ – फोड़ कर बस चालक के साथ मारपीट कर बस में सवार यात्रियों में दहशत फैलाने वाले 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार घटना में शामिल 02 मोटर साईकिल बरामद ।**
दिनांक 01.04-2026 को वादी शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट वार्ड नंबर 1 टनकपुर, द्वारा दाखिला तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उत्तरखण्ड परिवहन की सरकारी रोडवेज बस में तोड़ – फोड़ कर बस चालक के साथ मारपीट कर बस में सवार यात्रियों में दहशत फैलाने व सरकारी समपत्ति रोडबेज बस में नुकसान पहुंचाने के आधार पर थाना हाजा पर *मु0 FIR N0. FIR NO- 102 /2026 धारा- 126(2) / 115(2)/ 191(2) / 352 / 351(2)/324(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा के सुपुर्द की गई थी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कड़े आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आज दिनांक 02-04-2026 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त नाम *1- हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र-21 वर्ष निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर 2- रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर, 3- गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी-ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर 4- अयान पुत्र महैन्दी हसन नि ग्राम सरोवर नगर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र -21 वर्ष को धारा 126(2) / 115(2)/ 191(2) / 352 / 351(2)/324(2) बी0एन0एस0* में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 01-04-2026 हम अपने साथियों के साथ मो0 सा0 में घर से घूमने निकले पहले हमने महतोष में एक होटल में शराब पी उसके बाद जब हम गदरपुर की ओर आ रहे थे तो महतोष मोड पर साथी रिकुं की गाडी से जब एक रोडवेज बस ने ओवर टैक किया तो रिकुं टक्कर लगने से बाल बाल बच गया ।जिसके बाद अपनी – अपनी मो0सा0 से पीछा करते हुए चीनी मिल के पास ओवर टैक कर रोक लिया वहां पर रिकुं तथा हमने वहा पर गोली गलौज की व गुस्से में गाड़ी में तोड़ फोड़ी की थी जिसके बाद ड्राईवर ने गाड़ी चला दी तो फिर हमने अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया और केलाखेडा रत्नामडैया से गाड़ी में लाठी डण्डो से तोड़ फोड़ की थी। अभियुक्त गणों से घटना में शामिल 02 अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त* (1) हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह नि ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर (2) रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर (3) गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी-ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर (4) अयान पुत्र महैन्दी हसन नि ग्राम सरोवर नगर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर
*बरामद माल का विवरण*
घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर
*पुलिस टीम का विवरण* —
1. श्री संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक ,थाना गदरपुर
2. उ0नि0 श्री मोहन सिंह बोहरा
3. हे0कानि0 86 चैतन्य सुयाल 4. कानि0 756 जीवन फुलेरा 5. कानि0 1117 रवीन्द्र सिंह 6. कानि0 1319 मोहन बोहरा 7. कानि0 121 राजेन्द्र सिंह बिष्ट
