चोरी करने घर में घुसा चोर!, एग्जॉस्ट फैन के छेद में जा फंसा,पढ़िये पूरी खबर

खबरें शेयर करें

चोरी करने घर में घुसा चोर!, एग्जॉस्ट फैन के छेद में जा फंसा

राजस्थान के कोटा का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चोरी करने आया चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के लिए बने छेद से घर के अंदर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वो उसी छेद में अटक गया। इसी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को बाहर निकाला

चोरी करने घर में घुसा चोर!
दरअसल ये घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां 3 जनवरी को घर के मालिक सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर चोरी करने की सोची। लेकिन उनका ये दाव उनपर ही उलटा पड़ गया। दोनों चोर किचन के एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर घुसने की फिराक में थे। हालांकि एक चोर उसी छेद में फंस गया।

एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर
जब अगले दिन सुभाष अपने घर वापस लौटे तो किचन की खिड़की में उन्होंने देखा की इंसान लटका हुआ है। जिसे देखकर वो चौंक गए। उन्होंने फौरन शोर मचाया जिससे स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। भीड़ को देख चोर का साथा मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जहां पर पुलिस ने चोर को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद चोर को छेद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने अब चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से चोर चोरी करने आए थे। उसपर पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *