नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

➡️ *डायल 112 से सूचना प्राप्त होते ही पन्तनगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।*

➡️ *अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे चंद घंटों के भीतर किया गया गिरफ्तार*

➡️ *एसएसपी महोदय के नेतृत्व में जनपद पुलिस महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम कर रही है ।*

*घटना का विवरण*
➡️ दिनांक 28-02-2026 को कोतवाली पन्तनगर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियुक्त जंग बहादुर उर्फ जंगा के विरुद्ध FIR NO-32/2026 धारा 65/351(3)/127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया।

*पुलिस कार्यवाही*
➡️ मुकदमा दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अभियुक्त को उसके अपराधों और धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ जंग बहादुर उर्फ जंगा पुत्र मुन्ना लाल, निवासी रूम नं0 1174, झा कॉलोनी, पन्तनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर। (उम्र- 28 वर्ष)


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *