दिनेशपुर।
क्षेत्र के एक ग्रामीण की आंध्र प्रदेश में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने गया था। उसकी मौत की खबर मिलने पर स्वजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव श्रीरामपुर निवासी दुखीराम राय आसपास के गांव के अन्य मजदूरों के साथ कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के तुम्डमल्ला अनंतपुर में मजदूरी करने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को वह बालों की कटिंग करने के लिए बाजार जाने की बात कह कर कमरे से निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह उसकी मृत्यु की सूचना स्वजनों को मिली। मौत की खबर मिलते ही उनमें कोहराम मच गया।
दिनेशपुर का युवक आंध्र प्रदेश सड़क हादसे में मौत
