हल्द्वानी : (बड़ी खबर) काठगोदाम से चलने वाली ये ट्रेन रहेंगी निरस्त
बरेली: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ- माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल
संख्या-163 तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 एवं 232 पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के
कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा:-
काठगोदाम से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
जम्मूतवी से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
काठगोदाम से 30 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
