स्वतंत्रता दिवस पर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रुद्रपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग और फ्लैग मार्च अभियान चलाया।
क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) और डॉग स्क्वाड के साथ शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। रोडवेज, डीडी चौक, इंदिरा चौक, बाटा चौक, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, मुख्य बाजार समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही लावारिस एवं संदिग्ध वस्तुओं की भी बारीकी से पड़ताल की गई। भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर बनी रही।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करते हुए पुलिस ने लगातार निगरानी बढ़ा दी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई।
पुलिस का साफ संदेश है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा भी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।


