दिनेशपुर में ट्रक की बैटरी चोरी करते दो अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार, चोरी की बैटरी बरामद

खबरें शेयर करें

दिनेशपुर (उधम सिंह नगर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत दिनेशपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चितरंजनपुर से ट्रक में रखी बैटरी चोरी करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जीवन सिंह धामी (26 वर्ष) पुत्र तुला सिंह और संजय सिंह (25 वर्ष) पुत्र जागन सिंह, निवासीगण मदनापुर नं. 01, थाना दिनेशपुर (उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक बैटरी बरामद की है।

​मामले में थाना दिनेशपुर में अभियुक्तों के खिलाफ FIR NO- 155/2026 धारा 305/317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • ​उ.नि. अर्जुन सिंह (प्रभारी चौकी जयनगर)
  • ​कानि. सूरज प्रकाश
  • ​कानि. प्रशान्त कुमार

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *